समाज व राष्ट्र को सशक्त बनाने में कदम बढ़ायें महिलाएं
Updated at : 18 Aug 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. भाजपा महिला मोरचा का प्रमंडलीय सम्मेलन में मंत्री लोइस मरांडी ने कहा समाज कल्याण मंत्री ने महिलाओं से सामाजिक दायित्व व राजनीतिक धर्म का निर्वहन करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को सरजमीन पर उतारने में महिलाओं से सहयोग की अपील की. उन्होंने बूथ स्तर पर महिला संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. दुमका […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. भाजपा महिला मोरचा का प्रमंडलीय सम्मेलन में मंत्री लोइस मरांडी ने कहा
समाज कल्याण मंत्री ने महिलाओं से सामाजिक दायित्व व राजनीतिक धर्म का निर्वहन करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को सरजमीन पर उतारने में महिलाओं से सहयोग की अपील की. उन्होंने बूथ स्तर पर महिला संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया.
दुमका : भारतीय जनता पार्टी के महिला मोरचा का प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को दुमका के इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ. दुमका जिला अध्यक्ष गायत्री जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न इस सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ लोइस मरांडी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह एवं प्रदेश प्रभारी प्रिया सिंह ने किया. अपने संबोधन में समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि समाज व राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को कदम बढ़ाना होगा. उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़ी
प्रत्येक महिलाओं को अपने राजनीतिक धर्म का निर्वहन करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी. उन्होंने सखी मंडल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना जैसी योजनाओं का लाभ भी जरुरतमंद तक पहुंचाने पर बल दिया. प्रदेश प्रभारी प्रिया सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिला संगठन की भूमिका बहुत अहम रहेगी. प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह ने संगठन को जिला, प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद ने दीनदयाल उपाध्याय जन शताबछी योजना पर प्रकाश डाला. बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री सह प्रमंडलीय प्रभारी शीला हेंब्रम ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शर्मिला रजक ने किया. सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष सोनी हेंब्रम, दुमका भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने भी संबोधित किया. मौके पर पूनम साह, चंपा बास्की, रंजना उपाध्याय, प्रिया भारती, मंजू दास, उषा दास, मोनिका दत्ता, रीना देवी, इंदु सिंह, ममता साह, प्रिया रक्षित, मिथिलेश सिंह, सुषमा साह, सोनाक्षी, मिताली चटर्जी आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




