श्रेष्ठ दिखने के लिए होना होगा हमें एकजुट

Updated at : 15 Aug 2017 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
श्रेष्ठ दिखने के लिए होना होगा हमें एकजुट

एसकेएमयू के एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा छात्र-छात्राओं से कहा कि ऐसी चीज मन में ना लाएं, जो दूसरों को दुःख दे और खुद को परेशानी हो दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुमका के इंडोर स्टेडियम में सोमवार को […]

विज्ञापन
एसकेएमयू के एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा
छात्र-छात्राओं से कहा कि ऐसी चीज मन में ना लाएं, जो दूसरों को दुःख दे और खुद को परेशानी हो
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुमका के इंडोर स्टेडियम में सोमवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि असहिष्णुता के नाम पर लोगों को भड़काने की कोशिश न हो. श्रेष्ठ दिखने के लिए हमें एकजुट होना होगा. भारत की पहचान विविधता में एकता और अखंडता है.
उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. बच्चों पर ही देश का भविष्य निर्भर करेगा. बच्चे अच्छी चीज सीखें. खराब चीज न सीखें. नकारात्मक छोड़ें, सकारात्मक को अपनाएं. हम 70 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं. इस अवसर पर हमें संकल्प लेना होगा. बच्चों को ऑल राउंडर बनना होगा. शिक्षा के साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी निभानी. राज्यपाल ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है. यह प्रोत्साहन एक तरह से ऑक्सीजन का कार्य करती हैं, जो शरीर एवं मन को ऊर्जावान करती है.
दुमका में घटी दिल दहलानेवाली घटना: राजनीति हो, लेकिन बच्चों के मन में जहर का बीज न डालेंराज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका के एसपी महिला कॉलेज छात्रावास में हुई घटना का जिक्र करते हुए दुख जताया. उन्होंने कहा कि यहां दिल को दहलाने वाली घटना यहां घटी है.
उन्होंने कहा कि लोग राजनीति करते हैं, राजनीति करें, लेकिन बच्चों के मन में जहर न डालें. उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि ऐसी चीज मन में ना लाएं, जो दूसरों को दुःख दे और खुद को परेशानी हो.राज्यपाल ने इस अवसर पर संताल हूल एंड इट्स लिजेसी और भारतीय जीवन दर्शन नामक पुस्तक का लोकार्पण किया. मौके पर सेंट्रल तसर रिसर्च इंस्टीट्यूट और नेशनल एकेडेमिक डिपॉजिट्री के लिए एनएसडीएल के साथ विश्वविद्यालय द्वारा एमओयू किया गया.
वहीं बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पालियो साइंस लखनऊ के साथ दामोदर बेसिन और राजमहल के फॉसिल्स पर अध्ययन और शोध के लिए कोलैबोरेशन किया गया. समारोह को विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण मंत्री लोइस मरांडी ने भी संबोधित किया. अतिथियों का स्वागत वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने किया. मौके पर संताल परगना के डीआइजी अखिलेश झा और प्रोवीसी सत्यनारायण मुंडा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola