फूंका सरकार का पुतला

धर्मांतरण बिल पर झामुमो का विरोध प्रदर्शन कहा, बिल वापस हो नहीं तो आंदालन रहेगा जारी दुमका : रघुवर सरकार द्वारा राज्य में धर्मांतरण विधेयक और भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक पारित कराये जाने के मामले में झारखंड मुक्ति मोरचा ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी है तथा वगैर बहस कराये विधानसभा की गरिमा को तार-तार करते हुए […]
धर्मांतरण बिल पर झामुमो का विरोध प्रदर्शन
कहा, बिल वापस हो नहीं तो आंदालन रहेगा जारी
दुमका : रघुवर सरकार द्वारा राज्य में धर्मांतरण विधेयक और भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक पारित कराये जाने के मामले में झारखंड मुक्ति मोरचा ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी है तथा वगैर बहस कराये विधानसभा की गरिमा को तार-तार करते हुए जबरन इसे पारित करा लेने का आरोप लगाया है.
पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने नगर इकाई के बैनर तले रविवार को टीन बाजार चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया तथा अपने आक्रोश का इजहार किया. पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष रवि यादव ने कहा कि सरकार ने कायरतापूर्ण कार्य किया है. उसे इतनी ताकत ही नही कि ऐसे बिल पर वह बहस करा सके. सरकार का एकमात्र ध्येय अडाणी-अंबानी को यहां बसाना है.
श्री यादव ने कहा कि सरकार दोनों बिल वापस ले, वरना झामुमो का आंदोलन जारी रहेगा. पुतला दहन कार्यक्रम में विक्की सिंह, कुणाल कुमार, रमेश रजक, चांद खान, राकेश कुमार सिंह, विकास रजक, क्यूम अंसारी, विकास सिंह, कृष्णा देवी, विवेक दास, आसिफ शेख, प्रेम दास, मनीष मयंक, राजेश रजक, बिट्टू शर्मा, बलजित सिंह चावला, गणेश शर्मा, संजीत एवं अनिल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




