जुलाई सत्र के लिये 18 तक करा सकते हैं नामांकन
Updated at : 07 Aug 2017 2:33 PM (IST)
विज्ञापन

दुमका : इग्नू अध्ययन केंद्र एसपी कॉलेज में नामांकन अभियान समिति की बैठक समन्वयक डॉ केपी यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जुलाई 2017 सत्र में नामांकन के लिए प्रचार-प्रसार करने एवं इंटरस्तरीय महाविद्यालयों में जाकर नामांकन जागरूकता चलाने पर विशेष चर्चा की गयी. डॉ यादव ने बताया कि जुलाई सत्र के लिए 18 अगस्त […]
विज्ञापन
दुमका : इग्नू अध्ययन केंद्र एसपी कॉलेज में नामांकन अभियान समिति की बैठक समन्वयक डॉ केपी यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जुलाई 2017 सत्र में नामांकन के लिए प्रचार-प्रसार करने एवं इंटरस्तरीय महाविद्यालयों में जाकर नामांकन जागरूकता चलाने पर विशेष चर्चा की गयी.
डॉ यादव ने बताया कि जुलाई सत्र के लिए 18 अगस्त तक छात्र अपना नामांकन करा सकते हैं. डॉ यादव ने बताया कि जनवरी सत्र वाले पार्ट टू व थ्री में 30 सितंबर तक नामांकन, री रेजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा प्रपत्र भर सकेंगे. बैठक में डॉ डीएन सिंह, डॉ बी प्रताम, एसएन झा, एके तिवारी, डॉ एल कर्ण, पी सोरेन, बी मंडल, डॉ आरके यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




