आक्रोशित कार्डधारियों ने किया सड़क जाम
Updated at : 01 Aug 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

रोष. डीलर पर लगाया दो माह का अनाज डकार लेने का आरोप, फूटा गुस्सा सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी जनवितरण प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं किया जा सका है. व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. कहीं कम अनाज मिलने की शिकायत आती है तो कहीं अनाज बांटा ही […]
विज्ञापन
रोष. डीलर पर लगाया दो माह का अनाज डकार लेने का आरोप, फूटा गुस्सा
सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी जनवितरण प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं किया जा सका है. व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. कहीं कम अनाज मिलने की शिकायत आती है तो कहीं अनाज बांटा ही नहीं जाता है. यह सिस्टम के लिए एक चुनौती है.
रानीश्वर : सदर प्रखंड के बागनल गांव के कार्डधारियों ने डीलर द्वारा दो महीने का अनाज डकार जाने के विरोध में दुमका-सिउड़ी रोड को तीन घंटे तक जाम कर यातायात सेवा बाधित कर दिया. करीब एक सौ की संख्या में कार्डधारी सड़क पर उतर कर बागनल के पास दोपहर दो बजे से पांच बजे तक सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलने पर मसानजोर थाना प्रभारी कन्हैया दास पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा कार्डधारियों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाने की कोशिश की,
लेकिन कार्डधारियों ने उनकी बात को मानने से इनकार कर दिया. बाद में टोंगरा थाना पुलिस को भी जाम स्थल पर बुलाया गया था. अंत में दुमका के बीडीओ दिलीप कुमार महतो जाम स्थल पर पहुंचे तथा कार्डधारियों को समझा-बुझाकर कर सड़क जाम हटवाया. बीडीओ श्री महतो ने कार्डधारियों को आश्वासन दिया कि चार अगस्त तक सभी कार्डधारियों के बीच डीलर से अनाज बंटवा कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. कार्डधारियों ने इस संबंध में दुमका के बीडीओ को कार्डधारियों ने आवेदन दिया. जिसमें बागनल के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार सोनाधन हांसदा के द्वारा मार्च व जुलाई महीने का अनाज नहीं दिये जाने का आरोप लगाया है. डीलर के द्वारा अनाज उपलब्ध नहीं कराये जाने के बावजूद राशन कार्ड में इसकी प्रवृष्टि किया गया. डीलर को निलंबित करने की कार्डधारियों ने मांग की है. कार्डधारियों में मुकेश कुमार पाल, राजू बेसरा, दिलीप मरांडी, सुकोल हांसदा,अजित हेंब्रम आदि शामिल थे. तीन घंटे तक सड़क जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. हालांकि यात्री बसे बागनल से आसनबनी के रास्ते सिउड़ी की ओर रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




