असामाजिक तत्वों ने चिपकाये पोस्टर, दहशत

Updated at : 29 Jul 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने चिपकाये पोस्टर, दहशत

रामगढ़ : प्रखंड में नक्सलियों के तर्ज पर किसी असामाजिक तत्व द्वारा पोस्टर चिपका कर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी है. बीती रात रामगढ़-हंसडीहा सड़क मार्ग के सोनाबाद में दीवार पर दो पोस्टर चिपकाया गया था. पहले पोस्टर में ज्वाॅयन एपीसी तथा दूसरे में बिचौलिया, महाजन, ठेकेदार एवं भ्रष्ट पदाधिकारी हो जाओ सावधान.. लिखा […]

विज्ञापन

रामगढ़ : प्रखंड में नक्सलियों के तर्ज पर किसी असामाजिक तत्व द्वारा पोस्टर चिपका कर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी है. बीती रात रामगढ़-हंसडीहा सड़क मार्ग के सोनाबाद में दीवार पर दो पोस्टर चिपकाया गया था. पहले पोस्टर में ज्वाॅयन एपीसी तथा दूसरे में बिचौलिया, महाजन, ठेकेदार एवं भ्रष्ट पदाधिकारी हो जाओ सावधान..

लिखा हुआ है. निवेदक में एपीसी नक्सली बताया है. पॉवर हाउस के लाइनमैन ने पोस्टर देख इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी थी. रामगढ़ पुलिस ने साटे गये दोनों पोस्टर को जब्त कर लिया है. बता दें कि तीन साल पूर्व नक्सलियों ने कड़बिंधा के चांदनी चौक में पोस्टरबाजी कर मोबाइल टॉवर फूंक दिया था. लिहाजा इस पोस्टरबाजी से रामगढ़ क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola