दो युवक की मौत, दो घायल
Updated at : 27 Jul 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना. जामा व सरैयाहाट में अलग-अलग हादसे में गयी जान पहली घटना दुमका देवघर पथ में जामा-बासुकिनाथ के बीस आसनथर पहाड़ी के पास हुई बाइक सवार की हुई मौत शुंभेश्वरनाथ मंदिर मोड़ के निकट एक पुलिया के निकट ऑटो पलटने से चालक की मौत सरैयाहाट/जामा : दुमका जिले में बुधवार को अलग-अलग हादसे में दो […]
विज्ञापन
दुर्घटना. जामा व सरैयाहाट में अलग-अलग हादसे में गयी जान
पहली घटना दुमका देवघर पथ में जामा-बासुकिनाथ के बीस आसनथर पहाड़ी के पास हुई
बाइक सवार की हुई मौत
शुंभेश्वरनाथ मंदिर मोड़ के निकट एक पुलिया के निकट ऑटो पलटने से चालक की मौत
सरैयाहाट/जामा : दुमका जिले में बुधवार को अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो युवक घायल हो गये. पहली घटना दुमका देवघर पथ में जामा-बासुकिनाथ के बीस आसनथर पहाड़ी के पास हुई, जहां अनियंत्रित हो कर एक बाइक गड्ढे में गिर गयी. जिससे एक युवक की मौत हो गयी और दो अन्य सवार घायल हो गये. जानकारी के अनुसार हरणाकुंडी काली मंदिर निवासी संतोष यादव (19 वर्ष) बाइक में पीछे बैठ कर अपने दो साथी सुजीत कुमार झा व विकास कुमार के साथ बासुकिनाथ जा रहा था. इस दौरान आसनथर पहाड़ी के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और गड्ढे में जा गिरी. जिससे संतोष की मौत सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में
हो गयी.
इधर शुंभेश्वरनाथ मंदिर मोड़ के निकट एक पुलिया के निकट ऑटो पलटने से ऑटो मालिक सह चालक रतन कुमार यादव (33 वर्ष) बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी. रतन अमडीहा गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि समय पर उसका सही इलाज शुरू हो जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी.
घटना की सूचना मिलने पर उसके परिजन घटना स्थल से उठाकर उसे घर ले आये थे. जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी,तब उसे इलाज के लिए देवघर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. वह सावन में देवघर से बासुकिनाथ कांवरिया को लेकर चलता था. मंगलवार रात ही ऑटो से अपना घर लौट रहा था, इसी दौरान अचानक पुलिया के निकट आॅटो पलट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




