दान पत्र के नाम पर खरीद-ब्रिकी मामलों में हस्ताक्षर न करें ग्राम प्रधान: सीओ

दुमका : नदियों से बालू का अवैध उठाव तथा पत्थर उत्खनन करने वाले माफियाओं के गतिविधि की जानकारी नहीं देने वाले ग्रामप्रधानों पर कार्रवाई की जायेगी. उक्त बातें मंगलवार को ग्रामप्रधानों की बैठक में सीओ रामा रविदास ने कही. श्री रविदास ने सभी ग्राम प्रधानों को स्वयं भू न काटकर ऑनलाइन भू लगान कटवाने में […]
दुमका : नदियों से बालू का अवैध उठाव तथा पत्थर उत्खनन करने वाले माफियाओं के गतिविधि की जानकारी नहीं देने वाले ग्रामप्रधानों पर कार्रवाई की जायेगी. उक्त बातें मंगलवार को ग्रामप्रधानों की बैठक में सीओ रामा रविदास ने कही. श्री रविदास ने सभी ग्राम प्रधानों को स्वयं भू न काटकर ऑनलाइन भू लगान कटवाने में किसानों को सहयोग करने की अपील की. वहीं दानपत्र के नाम पर खरीद बिक्री मामलों मे किसी भी दानपत्र पेपर में हस्ताक्षर नहीं करने का निर्देश दिया.
साथ ही सरकारी जमीन को सीओ के अनुमति के बिना पट्टा नही देने की बात कही. बैठक में फसल बीमा कराने वाले किसानों के सभी तरह के कागजातों की सही जांच के बाद ही बीमा आवेदन सत्यापन करने का निर्देश दिया. सीओ ने थाना दिवस के दिन थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों के विवादों के निबटारा कराने में ग्रामीणों को सहयोग की अपील की. ग्राम प्रधानों से अवैध पशु धंधा करने वालों तथा वधशाला चलाने वालों को चिह्नित कर सूचना देने का निर्देश दिया.
श्री रविदास ने ग्रामप्रधानों के बकाये मानदेय भुगतान हेतू आधार संख्या, मोबाइल नंबर व खाता संख्या राजस्व कर्मचारी के पास जमा कराने की बात कही. मौके पर सीआई ग्रेबियल मुर्मू, इंगलिश लाल मरांडी, महेंद्र भगत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




