बासुकिनाथ में अतिक्रमित दुकानों पर चला बुलडोजर

Updated at : 30 Jun 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
बासुकिनाथ में अतिक्रमित दुकानों  पर चला बुलडोजर

बासुकिनाथ : उपायुक्त के निर्देश पर बासुकिनाथ मेला क्षेत्र को हर हाल में अतिक्रमण से मुक्त किया जायेगा. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने से पूर्व मेला क्षेत्र को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए गुरुवार को अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, विकास कुमार त्रिवेदी एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद चौधरी ने […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : उपायुक्त के निर्देश पर बासुकिनाथ मेला क्षेत्र को हर हाल में अतिक्रमण से मुक्त किया जायेगा. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने से पूर्व मेला क्षेत्र को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए गुरुवार को अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, विकास कुमार त्रिवेदी एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद चौधरी ने घुम-घुम कर अतिक्रमित दुकानों पर बुलडोजर चलाया. श्रद्धालुओं को मंदिर तक आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिये अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चला. पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमित जगह को छोड़ देने का सख्त निर्देश दिया गया था.

मंदिर के आसपास सभी अतिक्रमित दुकानों को बलपूर्वक हटाया गया. सीओ ने बताया कि सावन के मेले में श्रद्धालुओं को सुविधाएं देना पहली प्राथमिकता होगी. वैसे छोटे-बड़े दुकानदार जो नाला व नाला से बाहर रोड पर आकर दुकान लगाया है उस जगह से हटाया गया. सभी सार्वजनिक स्थलों पर जगह-जगह अतिक्रमण को लेकर नोटिश भी लगाया गया है.अंचलाधिकारी ने बताया कि सिकड गेट से शिवगंगा तक,नागनाथ चौक से शिवगंगा तक, गोचर भूमि, समर्पण शौचालय आदि जगहों पर किसी भी सूरत में दुकानें नहीं लगने दी जायेगी. इस मार्ग से बीच सड़क पर स्थित सभी दुकानों को हटाया गया. वहीं सीओ ने कहा सावन में मंदिर आने-जाने वाले सभी मार्ग को अतिक्रमणमुक्त रहेगा. हटाये जाने के बाद पुन: यदि दुकानदारों ने अतिक्रमण किया तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अंचल निरीक्षक, कर्मचारी निरंजन कुमार, अमीन उदय शंकर झा सहित दर्जनों पुलिस बल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola