लघु सिंचाई गणना के लिए सात पर्यवेक्षक व 79 प्रगणक नियुक्त

सातवीं लघु सिंचाई गणना को लेकर बैठक हुई. प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों को गणना कार्य की बारीकियों, तकनीकी प्रक्रियाओं तथा फील्ड सर्वे के मानकों की जानकारी दी गयी.
रामगढ़. सातवीं लघु सिंचाई गणना की तैयारी की समीक्षा को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया. बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता हरिलाल महतो ने प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों को गणना कार्य की बारीकियों, तकनीकी प्रक्रियाओं तथा फील्ड सर्वे के मानकों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रामगढ़ प्रखंड के लघु सिंचाई स्रोतों की गणना कार्य के लिए कुल 07 पर्यवेक्षक और 79 प्रगणकों की नियुक्ति की गयी है. प्रभारी कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन, प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, मनरेगा बीपीओ पंकज कुमार वर्मा, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी बिनोद कुमार राम, बीटीएम अवधेश कुमार, लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता प्रफुल्ल पटेल तथा सुनीता मुर्मू को गणना के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है जबकि राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक तथा मोबिलाइजर गणना कार्य के लिए प्रगणक बनाए गए हैं. लघु सिंचाई के सहायक अभियंता हरिलाल महतो ने प्रत्येक प्रगणक से अपने क्षेत्र में कुओं, तालाबों, आहर-पईन, लिफ्ट सिंचाई, चेकडैम सहित सभी सिंचाई संरचनाओं का सही, वास्तविक और प्रमाणित डेटा समयबद्ध तरीके से दर्ज करने का निर्देश दिया. बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने गणना कार्य में लगे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि लघु सिंचाई गणना राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसके आंकड़ों के आधार पर आगामी योजनाओं एवं संसाधनों का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने गणना कार्य में लगे कर्मियों से कार्य को गंभीरता से लेने तथा किसी तरह की लापरवाही से बचने तथा पर्यवेक्षकों को प्रगणकों के साथ समन्वय बनाए रखने सलाह दी, जिससे सर्वे का कार्य सटीक ढंग से पूरा किया जा सके. बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, कनीय अभियंता प्रफुल्ल पटेल, सुनीता मुर्मू, बीटीएम अवधेश कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बिनोद कुमार राम, मनरेगा बीपीओ पंकज कुमार वर्मा सहित सभी प्रगणक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




