Dhanbad News: युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जुड़ेंगे

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जुड़ेंगे

जिला प्रशासन की पहल, तकनीकी प्रशिक्षण से युवाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

विज्ञापन

जिले में युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने अहम पहल की है. इसके तहत उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुलों, नर्सिंग कॉलेजों और आइटीआइ में विभिन्न ट्रेडों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गयी है. इसका उद्देश्य विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मैन्युफैक्चरिंग (वेल्डिंग, फिटिंग, कटिंग), इंटरनेशनल स्किल (इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पाइप फिटर, एसी मैकेनिक) जैसे ट्रेड का प्रशिक्षण देना है. वहीं महिलाओं के लिए फोर्कलिफ्ट ड्राइविंग, मशीनिस्ट और सिलाई मशीन ऑपरेटर जैसे विशेष कोर्स उपलब्ध कराये जा रहे हैं. 45 से 90 दिनों के इस अल्पकालिक प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के रहने व भोजन की बेहतर व्यवस्था की जायेगी. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद देश की नामी कंपनियों में उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गयी है. इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन व अधिक जानकारी के लिए एरिया मैनेजर (मोबिलाइजेशन) अनुज कुमार झा के मोबाइल नंबर 7488231770 या ईमेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. ज्ञात हो कि प्रेझा फाउंडेशन झारखंड सरकार और पैन-आइआइटी एलुमनाई रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola