Dhanbad News : 13 दिनों के बकाये वेतन भुगतान को ले मजदूरों का प्रदर्शन

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : आधा दर्जन हो चुकी हैं बैठकें, प्रबंधन नहीं से सका है फैसला

विज्ञापन

Dhanbad News : धनसार विश्वकर्मा परियोजन परिसर में शुक्रवार को 13 दिनों के बकाये वेतन भुगतान को लेकर बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों ने प्रदर्शन किया. बीसीकेयू के शाखा सचिव सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री नंदलाल महतो ने कहा कि 2022 में कोल नेट हटाने के बाद सैप में बायोमीट्रिक हाजिरी लागू करने के कारण मजदूरों का 13 दिनों का वेतन बकाया रह गया था. इसके लिए प्रबंधन ने यूनियन एवं प्रबंधन की एक कमेटी बनायी थी. मुख्यालय में पिछले छह माह से महाप्रबंधक मानव संसाधन के साथ आधा दर्जन बैठकें भी हो चुकी हैं, परंतु प्रबंधन फैसला नहीं ले सका है. मौके पर भूषण महतो, रविशंकर सिंह, कुलवंत सिंह, दीपक कुमार, उमा चौहान, हरि, सूतीलाल बास्की, रामबालक धारी, अशोक कुमार, अशोक भुईयां आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola