ePaper

Dhanbad News : केंद्र की नीतियों के कारण मजदूरों के समक्ष खड़ी हैं कई चुनौतियां : अरूप चटर्जी

Updated at : 10 May 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : केंद्र की नीतियों के कारण मजदूरों के समक्ष खड़ी हैं कई चुनौतियां : अरूप चटर्जी

Dhanbad News : केंद्र की नीतियों के कारण मजदूरों के समक्ष खड़ी हैं कई चुनौतियां : अरूप चटर्जी

विज्ञापन

Dhanbad News : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन मुगमा एरिया का क्षेत्रीय सम्मेलन शुक्रवार को निरसा स्थित गुरुदास भवन में संपन्न हुआ.अध्यक्षता आगम राम, मागन बाउरी, विनय सिंह और मो. अख्तर ने संयुक्त रूप से किया. सम्मेलन से पहले दिवंगत नेताओं व पहलगाम में मृत लोगों के प्रति एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान निरसा के हटिया मोड़ एवं टेलीफोन एक्सचेंज के समीप एके राय एवं एसके बक्शी की याद में स्मृति द्वारा बनाया गया था. उद्घाटन सत्र में विधायक एवं जेबीसीसीआइ सदस्य अरूप चटर्जी ने कहा कि आज मजदूरों के समक्ष बहुत सारी चुनौतियां हैं. कोयला उद्योगों के निजीकरण व केंद्र द्वारा लाये गये 44 श्रम कानून को समाप्त करने के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है. आज सबसे बड़ी चुनौती कोयला उद्योग को बचाने की है. कोलियरियां बंद हो रही हैं और एमडीओ और रेवेन्यू शेयरिंग के नाम पर कोलियरी को कॉर्पोरेट एवं निजी हाथों बेचा जा रहा है. संयुक्त महासचिव मानस चटर्जी तथा संगठन मंत्री आनंदमयी पाल ने भी संबोधित किया. क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने प्रतिवेदन पेश किया.

फिर अध्यक्ष बनाये गये आगम राम

अंत में प्रतिनिधियों ने नयी कमेटी का गठन किया. उसमें सर्वसम्मति से आगम राम फिर अध्यक्ष बनाये गये. उपाध्यक्ष अमित मुखर्जी, लालू ओझा और रंजन सिंह, सचिव रामजी यादव, सहसचिव हरे राम और उत्तम कर, संगठन सचिव मागन बाउरी, सह संगठन सचिव तारकनाथ रोहिदास और समीर मरांडी तथा कोषाध्यक्ष सुरजीत भादुरी को बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्यों में किशोर मांझी, विनय सिंह, साधन चटर्जी, दिलीप सिंह, शंकर महतो, आरएन मिश्र, हरेंद्र शर्मा, अरुण दास, विश्वनाथ बाउरी और मोहम्मद अख्तर को चुना गया. मौके पर देवेंद्र मिश्रा, पापन चटर्जी, भक्तिपद मोदी, बाप्पी गोप, बामापदो बाउरी, राहुल झाल, राहुल पात्रो, संजय शर्मा, सुनील रविदास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola