Dhanbad News: मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर प्रखंड कार्यालय पहुंची महिलाएं

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर प्रखंड कार्यालय पहुंची महिलाएं

मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से बड़ी संख्या में परेशान महिलाएं सोमवार को गोविंदपुर प्रखंड पहुंची. उनका कहना है कि पूर्व में उन्हें राशि मिल रही थी, जो अब बंद हो गयी.

विज्ञापन

गोविंदपुर.

मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से बड़ी संख्या में परेशान महिलाएं सोमवार को गोविंदपुर प्रखंड पहुंची. उनका कहना है कि पूर्व में उन्हें एक हजार रुपये की राशि मिल रही थी. अधिकतर महिलाओं को दिसंबर से मार्च तक तीन माह के साढ़े सात हजार रुपये आ गये हैं. जबकि उनके खाते में दिसंबर से मार्च तक की राशि नहीं आयी. परेशान हो वे जानकारी लेने के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे है कि किस कारण से उनकी राशि रोकी गयी है, ताकि उसमें सुधार किया जा सके. ज्ञात हो कि गोविंदपुर प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना के तहत 58 हजार लाभुक हैं. इनमें से 45 हजार महिलाओं के खाते में राशि भेज दी गई हैं. जबकि 13 हजार महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है. इन्हें या तो होल्ड में रखा गया है या उनका नाम लिस्ट से हट गया है. रतनपुर की संगीता देवी एवं भारती देवी, घोड़ामुर्गा की मंदाकिनी देवी, डुमरियाटांड़ की लक्ष्मी देवी में बताया कि पूर्व में उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलते थे. दिसंबर से उन्हें राशि नहीं मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola