Dhanbad News: नाबालिग को फुसलाकर घर से ले जाने के मामले में युवती गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग समेत एक अन्य लड़की बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल

विज्ञापन

मुनीडीह ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी शुक्रवार को मुनीडीह ओपी प्रभारी मनिता कुमारी ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि जटूडीह क्वार्टर नंबर-419 निवासी एक महिला के आवेदन पर पुटकी (मुनीडीह ओपी) कांड संख्या 44/2026 दिनांक आठ मई 2026 को दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुस्तौर छह नंबर निवासी संजना कुमारी पर वादिनी ने अपनी पुत्री (15 वर्ष) को बहला-फुसला कर घर से ले जाने एवं राजस्थान में बेच देने की आशंका जतायी गयी थी. इसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हटिया रेलवे स्टेशन, रांची में छापेमारी कर आरोपी संजना कुमारी, गुमशुदा किशोरी तथा एक अन्य लड़की को बरामद कर लिया. पुलिस ने संजना कुमारी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उसके पास से एक मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड तथा धनबाद से रांची हटिया का रेलवे टिकट बरामद किया गया. छापेमारी टीम में मुनीडीह ओपी प्रभारी मनिता कुमारी, पुअनि संजय कुमार ज्योति, सअनि शशिकांत पाण्डेय एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola