कैलूडीह में भू-धंसान का खतरा, घरों पर चिपकाया गया नोटिस

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

कतरास के कैलूडीह में भू-धंसान के खतरे को देखते हुए बीसीसीएल ने नोटिस जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। इलाके में मची खलबली।

विज्ञापन

छाताबाद में हाल में हुई भू-धंसान की घटना के बाद बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन सक्रिय हो गया है. प्रबंधन की ओर से संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुछ दिन पहले क्षेत्र के करीब एक दर्जन इलाकों को डेंजर जोन घोषित करते हुए जगह खाली करने का नोटिस चिपकाया गया था. इसी क्रम में गुरुवार को न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के ईस्ट कतरास स्थित 11 नंबर कैलूडीह में भी नोटिस चिपकाया गया.

नोटिस की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में खलबली मच गयी. कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि उक्त क्षेत्र बीसीसीएल के अधीन है और यह अति संवेदनशील व भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र है. यहां कभी भी भू-धंसान या अन्य अप्रिय घटना घट सकती है. ऐसे में लोगों से जल्द से जल्द उक्त स्थान को खाली करने की अपील की गयी है.


विज्ञापन
Kamdeo Singh

लेखक के बारे में

By Kamdeo Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola