बरवाअड्डा के युवक की ट्रेन से कटकर मौत, मुआवजे की मांग

Updated:
विज्ञापन

अरुण मरांडी की फाइल फोटो

बरवाअड्डा के चकपलैया निवासी अरुण मरांडी की मध्यप्रदेश में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह निजी कंपनी में काम करने गया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के चकपलैया (खंडेरी) गांव निवासी मजदूर अरुण मरांडी (29 वर्ष) की मौत ट्रेन से कटकर बड़गांव (मध्यप्रदेश) हो गयी. एंबुलेंस से शव गुरुवार को घर पहुंचा. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अरुण को बरवाअड्डा क्षेत्र के एक ठेकेदार ने एजेंट के माध्यम से टावर लगाने का काम कर रही एक निजी कंपनी में काम दिलवाने के लिए मध्यप्रदेश भेजा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहां से वह वापस घर लौट रहा था. इस दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. अरुण अपने पीछे मां, पिता, पत्नी व एक बेटी छोड़ गया है. देर शाम उसका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
Hiralal Pandey

लेखक के बारे में

By Hiralal Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola