Dhanbad News: झारखंड में वक्फ कानून नहीं होगा लागू : इरफान

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: झारखंड में वक्फ कानून नहीं होगा लागू : इरफान

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार वक्फ बोर्ड संशोधित कानून लाकर मुसलमानों का हक छिनना चाहती है.

विज्ञापन

धनबाद.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार वक्फ बोर्ड संशोधित कानून लाकर मुसलमानों का हक छिनना चाहती है. जनहित के कार्य से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. साजिश के तहत वक्फ बोर्ड कानून को संशोधित कर हमारे कौम को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में वक्फ बोर्ड के नये कानून को किसी हाल में लागू नहीं होने देंगे. भाजपा सरकार ने यह कानून लाकर लोगों को सड़क पर उतरने को विवश कर दिया है. श्री अंसारी रविवार को धनबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

धनबाद समेत राज्य के 25 जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉटेज :

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि धनबाद समेत राज्य के 25 जिलों में मेडिकल कॉटेज खोले जायेंगे. इसके लिए जल्द काम शुरू किया जायेगा. धनबाद के ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल कॉटेज निर्माण की योजना है. इसमें ग्रामीणों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेगी. कहा कि धनबाद में चिकित्सा व्यवस्थ�� बेहतर करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola