Dhanbad News : लाइन किनारे की पाइप हटाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, तीन घंटे काम रोका

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : लाइन किनारे की पाइप हटाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, तीन घंटे काम रोका

Dhanbad News : लाइन किनारे की पाइप हटाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, तीन घंटे काम रोका

विज्ञापन

Dhanbad News : रेलवे प्रबंधन द्वारा बारकी बस्ती के समीप रेलवे लाइन के किनारे पूर्व में बिछायी गयी पानी की पाइप लाइन को वहां से हटाये जाने का ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध किया. उसके बाद काम बंद कर दिया गया. नयी रेल लाइन बिछाये जाने की योजना को लेकर बारकी के समीप महुदा रेलवे काॅलोनी जाने वाली इस पानी की पाइप लाइन को अन्य जगह शिफ्टिंग किया जा रहा है. सूचना पाकर महुदा रेलवे के आइओडब्ल्यू दिनेश चंद्रा कार्यस्थल पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया. इधर, ग्रामीणों की ओर से बागड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो ने बताया कि रेलवे की ओर से जो पाइप लाइन महुदा गयी है. उसी का एक प्वाइंट रेलवे लाइन के किनारे दिया गया था. इसी से यहां के ग्रामीणों की प्यास बुझ रही है.

डीआरएम से मिलेंगे ग्रामीण

एक हजार की आबादी वाले इस गांव के लोग जरूरतें पूरा करते हैं. यदि पाइप अन्यत्र शिफ्ट कर दी जाती है, तो यहां हाहाकार मच जायेगा. लोगों को पानी लाने के लिए तीन किलोमीटर दूर दामोदर नदी जाना पड़ेगा. ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद आइओडब्ल्यू श्री चंद्रा ने कहा कि यह वरीय पदाधिकारी के स्तर का काम है. इसका समाधान उच्चाधिकारी ही कर पायेंगे. इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो ने सभी ग्रामीणों से बात कर डीआरएम से मिलने का निर्णय लिया. इस दौरान लगभग तीन घंटे तक काम बाधित रहा. फिर कार्य शुरू हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola