Dhanbad News : एमपीएल ओपी प्रभारी समेत पुलिस बल को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : एमपीएल ओपी प्रभारी समेत पुलिस बल को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

विज्ञापन

Dhanbad News : एमपीएल ओपी क्षेत्र के कृष्णकनाली तुलसीभीटा शिव मंदिर के बगल स्थित परिमल मंडल के घर में अवैध शराब कारोबार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. एमपीएल ओपी प्रभारी सुमन कुमारी सहित पुलिस बल को करीब डेढ़ घंटे तक जबरन बैठा कर रखा. सूचना पर निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाें एवं ओपी के पुलिस अधिकारी एवं जवान गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया, तो लोग शांत हुए. इसके बाद लोगों ने पुलिस को बंधन मुक्त किया. ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस बेवजह इस गांव को बदनाम कर रही है. परिमल का अवैध शराब कारोबार से कोई संबंध नहीं है. पुलिस ने परिमल के घर से कोई सबूत या शराब जब्त नहीं की है.

दो घंटे तक होता रहा हो-हंगामा

: बताया जाता है कि एमपीएल ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परिमल मंडल के घर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में भारी पैमाने पर अवैध अंग्रेजी एवं देसी शराब बनायी एवं बेची जा रही है. छापेमारी के दौरान पुलिस को शराब नहीं मिली. इस पर परिजन एवं ग्रामीण उग्र हो गये. देखते ही देखते 200-300 लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश प्रकट किया. ओपी प्रभारी सुमन कुमारी सहित छापेमारी दल में शामिल अन्य अधिकारी एवं तीन-चार जवानों को जबरन वहीं बैठा कर रख लिया. सूचना पाकर उपचुरिया मुखिया कन्हाई दास मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी एसडीपीओ को दी. सूचना पाकर निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन सहित अन्य थानाें एवं ओपी के पुलिस अधिकारी एवं जवान मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाया गया. इसके बाद लोग शांत हुए करीब दो घंटे तक हो-हंगामा होता रहा. मामले को लेकर निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा से पूछा गया, तो उन्होंने कहा नो-कमेंट.

बोले डीएसपी :

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जो भी तथ्य होगा, सामने आयेगा. कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है.

रजत मानिक बाखला, एसडीपीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola