Dhanbad News: ट्रक से टकरायी वैन, तीन घायल, रिम्स रेफर

Dhanbad News: गोविंदपुर के बागसुमा में जीटी रोड पर हुई घटना
Dhanbad News: गोविंदपुर के बागसुमा में जीटी रोड पर हुई घटना Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा रंगाबांध मोड़ एनएच 19 पर बुधवार की सुबह 10 बजे पिकअप वैन और ट्रक में टक्कर हो गयी. घटना में वैन चालक समेत उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. लोगों की मदद से वैन के केबिन में दबे तीन लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए ऑटो से एसएनएमएमसीएच भेजा गया. सभी घायलों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया.
कैसे हुई घटना
पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित शांति बेकरी की पिकअप वैन डब्ल्यूबी 25 यू 2564 टोस्ट बिस्कुट, केक आदि खाद्य सामग्री लेकर गोविंदपुर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में वैन रंगाबांध मोड़ स्थित एक ट्रक से टकरा गयी. इससे वैन का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में चालक एसके मेहर अली, सह चालक रकीबुल एवं सदमन अंसारी घायल हो गये. दोनों कोलकाता के रहने वाले हैं. जबकि अन्य घायल सदमन अंसारी निरसा अंसार मोहल्ला का रहने वाला है. सदमन निरसा से पिकअप वैन में सवार हुआ था और सामग्री की डिलेवरी देने गोविंदपुर जा रहा था. गोविंदपुर पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




