Dhanbad News: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में दो युवकों ने खाया जहर, किशोरी ने भी खुदकुशी का किया प्रयास

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में दो युवकों ने खाया जहर, किशोरी ने भी खुदकुशी का किया प्रयास

Dhanbad News: तीनों को गंभीर हालत में एसएनएमएमसीएच में कराया गया भर्ती

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद जिले के कालूबथान में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इसमें एक किशोरी को लेकर दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने जहर खा लिया. वहीं इस घटना से घबराकर किशोरी ने भी फिनाइल पीकर खुदकुशी का प्रयास किया. तीनों को गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी केलियासोल प्रखंड अंतर्गत कालूबथान क्षेत्र की निवासी है. बताया जा रहा है कि लड़की एक ही समय में दो युवकों के संपर्क में थी. सोमवार को जब इसकी जानकारी दोनों युवकों को हुई, तो वे आमने-सामने आ गये.

घटना से पहले दोनों युवकों जमकर हुई हाथापाई

पहले दोनों के बीच जमकर कहा-सुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए किशोरी को लेकर बहस कर रहे थे. इसी बीच आक्रोश में आकर दोनों ने जहर खा लिया. वहीं इस घटना को देखकर उक्त किशोरी भी घबरा गयी और उसने भी फिनाइल पी लिया. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया. युवकों की पहचान कालूबथान निवासी सूरज मंडल (18 वर्ष), धनबाद निवासी विद्युत सूत्रधार (26 वर्ष) के रूप में की गयी है. चिकित्सकाें के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola