Dhanbad News : बरवाअड्डा से अवैध बालू लदे दो वाहन जब्त

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : बरवाअड्डा थाना में केस दर्ज, दोनों के चालक को भेजा जेल

विज्ञापन

Dhanbad News : एसडीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की देर रात बरवाअड्डा क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया गया. मौके पर डीएमओ रितेश राज तिग्गा, खान निरीक्षक बसंत उरांव व खान निरीक्षक सुमित प्रसाद भी मौजूद थे. जांच अभियान के दौरान जीटी रोड किसान चौक के समीप से अवैध बालू लदे दो 407 वाहन जेएच 01डी 9309 व जेएच 09 के 7958 एवं दोनों वाहनों के चालक मकरूद्दीन अंसारी एवं सिराज अंसारी (दोनों घुरनी बेड़ा-थाना पूर्वी टुंडी निवासी) को पकड़ कर बरवाअड्डा पुलिस को सौंप दिया गया. इस संबंध में खान निरीक्षक सुमित प्रसाद के आवेदन पर थाना में वाहन मालिक, चालक व अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना परिवहन चालान के बालू के अवैध रूप से खरीद-ब्रिकी करने का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार चालक कमरुद्दीन अंसारी व सिराज अंसारी को जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola