Dhanbad News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

धनसार थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की के साथ रविवार को दुष्कर्म किया गया. लड़की परिजनों के साथ धनसार थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करायी.

विज्ञापन

धनबाद

. धनसार थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ रविवार को पार्क में दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ धनसार थाना पहुंची और दो लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक आशीष रजवार व एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आशीष रजवार को मंडल कारा और नाबालिग लड़के को बरमसिया बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है.

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि आशीष रजवार रविवार को उक्त नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने पार्क ले गया था. वहां आशीष का नाबालिग दोस्त भी मौजूद था. पार्क में घुमने के दौरान आशीष ने लड़की को एक कोने में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं उसका दोस्त दूर खड़ा होकर कोई आ न जाये इसपर नजर रख रहा था. घटना के बाद आशीष लड़की को वहीं छोड़कर चला गया. इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर गयी और परिजनों को घटना की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola