ePaper

Dhanbad News: जमुनिया नदी किनारे अवैध खदान में चाल धंसी, कई के दबे रहने की आशंका

Updated at : 22 Jul 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: जमुनिया नदी किनारे अवैध खदान में चाल धंसी, कई के दबे रहने की आशंका

Dhanbad News: जमुनिया नदी किनारे अवैध खदान में चाल धंसी, कई के दबे रहने की आशंका

विज्ञापन

Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ जमुनिया शिव मंदिर स्थित चमगादड़ अवैध खदान में मंगलवार की देर रात चाल धंसने से एक दर्जन लोगों के दबने रहने की चर्चा है. यह भी चर्चा है कि दबे हुए लोगों को चोरी छिपे निकाला जा रहा है. यह भी कहा जा रहा है कि जो लोग दबे हैं, उनकी मौत हो गयी और सभी राजगंज इलाके रहने वाले थे. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. लोग आकर वैध माइंस ढूंढ़ते रहे. लेकिन कहीं कोई घटना की साक्ष्य नहीं मिला. बताया जा रहा है कि केशरगढ़ से लेकर जमुनिया नदी तट पर सैकड़ों छोटी- बड़ी अवैध खदानें चल रही हैं. लेकिन, किस खदान में घटना घटी है, इसकी पुष्टि किसी नहीं हो पायी है. हालांकि अवैध खदानों में सन्नाटा पसरा हुआ है. अगल- बगल के लोगों का कहना है कि घटना को लेकर चर्चा है. थाना में भी किसी ने शिकायत दर्ज नही करायी है. बीसीसीएल प्रबंधन एवं सीआइएसएफ ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की. इस संबंध में बाघमारा थाना प्रभारी अजीज कुमार ने कहा कि केशरगढ़ में कहीं कोई चाल नहीं धंसी है. लोगों के दबने की घटना महज अफवाह है. छानबीन के दौरान कहीं साक्ष्य नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola