Dhanbad News: पुटकी में प्रदूषण के खिलाफ निकला मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: पुटकी में प्रदूषण के खिलाफ निकला मशाल जुलूस

पुटकी व आसपास बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ पहल नहीं होने पर 27 जनवरी को पीबी एरिया का घेराव करने की दी गयी है चेतावनी.

विज्ञापन

पुटकी व आसपास के क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण, हैवी ब्लास्टिंग एवं ओबी डंपिंग के खिलाफ रविवार को पूर्व मेयर इंदू देवी की अगवाई में कोयलांचल क्रांति मोर्चा के बैनर तले स्थानीय लोगों ने मशाल जुलूस निकाला. नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष बापी पालित एवं सचिव बबलू मोदक ने किया. जुलूस पुटकी दो नंबर स्थित महावीर मंदिर से शुरू होकर पुटकी मोड़ प्रभु महतो चौक तक पहुंचा. यहां नुक्कड़ सभा की गयी.

जनता के लिए गंभीर खतरा बन चुका है वायु प्रदूषण

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर इंदू देवी ने कहा कि पुटकी क्षेत्र में वायु प्रदूषण आम जनता के लिए गंभीर खतरा बन चुका है. इस मुद्दे पर वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगी. मोर्चा के सचिव बबलू मोदक ने कहा कि यदि प्रदूषण पर तत्काल रोक नहीं लगी तो 27 जनवरी को पीबी एरिया का घेराव किया जायेगा. आसनी सिंह ने कहा कि जब तक जनता को स्वच्छ हवा और सुरक्षित वातावरण नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा. मशाल जुलूस में रुपेश पासवान, मुकेश सिंह, बिट्टू सिंह, योगेश सिंह चौधरी, संतोष प्रजापति, राज कुमार नापित, संजीत सरदार, आदित्य पासवान, बसंती देवी, मनीता देवी, उर्मिला देवी, पुरुषोत्तम चन्द्रवंशी,, रोशन वर्मा, रतन बिंद, राजेश प्रसाद, राजू अंसारी, देवा मांझी, मन्नू मांझी, राजा मांझी, मुकेश मांझी, चुन्नू खान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola