ePaper

Dhanbad News : महिला रेलयात्री की चेन छिनतई में कतरास के तीन युवक गये जेल

Updated at : 01 Jul 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : महिला रेलयात्री की चेन छिनतई में कतरास के तीन युवक गये जेल

Dhanbad News : महिला रेलयात्री की चेन छिनतई में कतरास के तीन युवक गये जेल

विज्ञापन

Dhanbad News : पुलिस ने सोमवार को प्रधानखंता रेलवे स्टेशन के पास आसनसोल पैसेंजर से उतरी महिला की चांदी की चेन एवं सोने का लॉकेट झपट भागने वाले तीनों आरोपियों को धर दबोचा. पूछताछ के बाद तीनों को सोमवार को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि 28 जून रात आठ बजे उक्त ट्रेन से उतरकर एक महिला प्रधानखंता स्थित अपने घर पैदल जा रही थी. इसी बीच घात लगाए तीन अपराधियों ने महिला को घेर उसके गले की चेन व लाकेट छीन लिया. वहां गश्ती पुलिस मौजूद थी. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से भाग रहे गोलू केसरी को पकड़ा. कतरास निवासी गोलू केसरी की निशानदेही पर पुलिस ने बाकी दो बदमाशों को कतरास श्यामडीह मोड़ व सलानपुर गांव से छापामारी कर धर दबोचा. घटना में संलिप्त बाकी बदमाशों का नाम प्रेम उर्फ सौरभ साहनी व सचिन गोस्वामी बताया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola