Dhanbad News: अधिकारियों व जवानों पर हमला करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा : आइजी

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 13 Apr 2026 2:10 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: सीआइएसएफ के आइजी व डीआइजी ने किया जमुनिया कोलियरी का निरीक्षण

विज्ञापन

Dhanbad News: सीआइएसएफ के आइजी व डीआइजी ने किया जमुनिया कोलियरी का निरीक्षणमाइंस का अवलोकन करते सीआइएसएफ आइजी

बीसीसीएल के सुरक्षा जीएम मोहम्मद हफीजुद्दीन कुरैशी पर कोयला चोरों द्वारा हमला के बाद रविवार को सीआइएसएफ के आइजी प्रबोध चंद्रा व डीआइजी जितेंद्र कुमार तिवारी जमुनिया कोलियरी का निरीक्षण किया. आइजी ने घटना की जांच की और सुरक्षा का जायजा लिया. व्यू प्वाइंट से कोलियरी का अवलोकन किया. कमांडेंट प्रदीप विश्वकर्मा, डिप्टी कमांडेंट अक्षय शिवाजी राव, एसी एसपी एक्का के साथ विभिन्न संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था व कोयला चोरी के रास्तों की जानकारी ली. इस दौरान आइजी प्रबोध चंद्रा ने कहा कि अधिकारियों व सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रबंधन के साथ मिलकर कड़े कदम उठाये जायेंगे. संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

सुरक्षा बलों की तैनाती का निर्देश

आइजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील व्यू प्वाइंट्स और बैरियरों पर अतिरिक्त सुरक्षा जवानों की तत्काल तैनाती करें. किसी भी अप्रिय स्थिति या हमले की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीम को सक्रिय करें.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola