Dhanbad News : ग्रामीण जगे, तो केबल काटने के बाद नहीं ले जा सके चोर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : ग्रामीण जगे, तो केबल काटने के बाद नहीं ले जा सके चोर

Dhanbad News : ग्रामीण जगे, तो केबल काटने के बाद नहीं ले जा सके चोर

विज्ञापन

Dhanbad News : पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के असुरबांध गांव में बुधवार की रात ग्रामीणों की सूझबूझ से चोर बिजली केबल तार चोरी करने में विफल रहे. बताया जाता है कि रात लगभग बारह बजे चोरों ने लगभग 10 पोल बिजली केबल तार काट लिया था. चोर केबल तार को समेटकर ले जाने वाले ही थे कि कुछ लोग जग गये, ग्रामीणों को बिजली नहीं होने का आभास हुआ, तो वे बाहर निकले. फिर हो-हल्ला मचाने पर चोरों ने केबल तार वहीं छोड़ दिया और बाइक से भाग निकला. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. रात में थाना प्रभारी रवि कुमार दलबदल के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली. गुरुवार को शिकायत बिजली विभाग के अधिकारी ने थाना दी है. पुलिस ने घटनास्थल से कटा केबल तार और प्रयुक्त कटर जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola