Dhanbad News: गोविंदपुर में जीटी रोड पर लगा महाजाम, चार घंटे फंसे रहे वाहन

गोविंदपुर में जीटी रोड पर सोमवार को भी महाजाम लगा. इससे जीटी रोड का दिल्ली लेन में फकीरडीह से लेकर ऊपर बाजार तक जाम में गाड़ियां फंसी रहीं.
गोविंदपुर में जीटी रोड पर सोमवार को भी महाजाम लगा. इससे जीटी रोड का दिल्ली लेन में फकीरडीह से लेकर ऊपर बाजार तक जाम में गाड़ियां फंसी रहीं. कई एंबुलेंस भी जाम में फंसे. वहीं जाम के कारण प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों तथा अपने-अपने कार्यालय जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. इस मार्ग पर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक जाम लगा रहा. सोमवार जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी गोविंदपुर में जाम का मुद्दा उठा.
अंचलाधिकारी ने पहुंचकर लिया जायजा
उपायुक्त के निर्देश पर अंचलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे गोविंदपुर सुभाष चौक पहुंचे और एलिवेटेड रोड निर्माण कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर रवींद्र कुमार नायक से जाम को लेकर विचार-विमर्श किया. श्री नायक ने जाम का कारण वाहनों का रांग साइड में परिचालन व जीटी रोड की जमीन का अतिक्रमण बताया. इसपर अंचलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन जल्द अतिक्रमण हटायेगा. वहीं सुभाष चौक पर चौकीदार की प्रतिनियुक्ति की जायेगी ताकि वाहन रांग साइड से नहीं जाये. उन्होंने श्री नायक को शेष डिवाइडर को तोड़ कर उसकी जगह लोहे का रेलिंग लगाने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










