Dhanbad News : युवक को भुजाली से मार कर किया लहूलुहान

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : मां ने बेटे के ससुराल वालों पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

Dhanbad News : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बागडिगी बस्ती दुर्गा मंदिर के निकट रहने वाले रोशन कुमार यादव को गुरुवार की देर रात भुजाली से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया. उसका इलाज एसएनएमएमसीएच, धनबाद में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. मामले में रोशन की मां सरोज देवी ने शुक्रवार को जोड़ापोखर थाना में बेटे के ससुराल वालों पर जान मारने की नीयत से हमला करने की शिकायत दर्ज करायी है.

किया था अंतरधार्मिक विवाह, बच्चे को सुन्नत करने से बढ़ा विवाद

सरोज देवी ने पुलिस को बताया है कि उसके पुत्र रोशन ने चार वर्ष पूर्व बरारी शराफतपुर के रहने वाले अदालत अंसारी की पुत्री अफसाना परवीन से शादी की थी. शादी के बाद दो वर्षों तक पुत्र ससुराल में ही रह रहा था. तीसरे वर्ष उसे एक बेटा हुआ, जिसका नाम ससुराल वालों ने फैयज अली रखा. बाद में उनके पोते की मुस्लिम रीति-रिवाज से सुन्नत करा दी गयी, जिसका विरोध रोशन कर रहा था. इसी लेकर विवाद होता रहता था. गुरुवार की सुबह अफसाना ने रोशन से कहा कि उसके घर के लोग मान गये हैं. आप जैसे रहना चाहते हैं, वैसे रहिए. यह कहकर उसे घर पर बुलाया और हमला किया. सरोज देवी ने रोशन का साला जावेद अंसारी, जुबेर अंसारी, ससुर अदालत अंसारी पर आरोप लगाया है. हालांकि जख्मी हालत में रोशन वहां से भाग निकला और वह अपने घर पहुंचा. आरोप के अनुसार गुरुवार की रात ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोग घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे. यह देख पड़ोस के लोग जुट गये, तो सभी भाग निकले.

पहले से कोर्ट में लंबित है मामला : ससुर

वहीं रोशन के ससुर दूसरे पक्ष के अदालत अंसारी ने पुलिस से कहा है कि उनके दामाद रोशन अपने कुछ लोगों के साथ मारपीट की नीयत से गुरुवार को घर आया था. उसी क्रम में चोटिल हो गया. दोनों पक्षों का पूर्व से मामला न्यायालय में भी लंबित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola