ePaper

Dhanbad News: जुल्म करने वालों को जनता गांव से खदेड़ दे : बाबूलाल

Updated at : 22 Apr 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: जुल्म करने वालों को जनता गांव से खदेड़ दे : बाबूलाल

ग्रामीण एकता मंच कसियाटांड़-बड़ापिछरी की ओर से आयोजित जन आक्रोश सभा में पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद ढुलू महतो आदि ने किया संबोधित.

विज्ञापन

बरवाअड्डा.

दलित परिवार को बंदोबस्त की गयी जमीन व सरकारी जमीन को भू-माफिया लूट रहे हैं. वहीं प्रशासन चुप है. गरीबों व दलितों पर जुल्म करने वालों को जनता गांव से खदेड़ दें. उक्त बातें सोमवार को ग्रामीण एकता मंच कसियाटांड़-बड़ापिछरी की ओर से आयोजित जन आक्रोश सभा में पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही. उन्होंने कहा कि कसियाटांड़ की घटना साजिश का हिस्सा है. गलत लोगों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से नौ नामजद समेत दर्जनों ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करा दिया. सवाल उठाया कि जब ग्रामीणों ने पुलिस को कोयला लदा ट्रक सौंप दिया था तो आग किसने लगायी. आग लगने के पांच मिनट बाद ही दमकल की गाड़ी कैसे पहुंच गयी. कहा कि वे धनबाद के पुलिस कप्तान से कहेंगे कि वे स्वयं इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें, ताकि जनता का विश्वास पुलिस पर बनी रहे.

जमीन के डीड की जांच कराये प्रशासन

श्री मरांडी ने कहा कि सुनियोजित तरीके से पूरे राज्य में सरकार के संरक्षण में कोयला, बालू समेत खनिज संपदाओं की लूट हो रही है. कसियाटांड़ में जिस 55 एकड़ जमीन को माफिया द्वारा कब्जा करने की बात सामने आ रही है. ग्रामीणों ने जिस डीड को दिखाया है, उसे देखने से पता चलता है कि उक्त जमीन चास-बोकारो की है. जिला प्रशासन इसकी जांच करें और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें. कंगालो-गोविंदपुर में भी गरीब परिवारों को उजाड़ने का प्रयास चल रहा है.

राज्य में खनिज पदार्थों की हो रही लूट : राज

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद समेत पूरे राज्य में खनिज पदार्थों की लूट हो रही है. इसमें झामुमो, कांग्रेस व राजद के लोग शामिल हैं. तारा देवी ने कहा कि पुलिस ने पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई नहीं कर उल्टा ग्रामीणों पर झूठा केस कर दिया. रमेश राही ने कहा कि सभी ग्रामीण एकजुट होकर भू माफिया के खिलाफ लड़ने को तैयार रहें.

साजिश कर मुकदमा दर्ज कराया

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिवपूजन गोप व दिलीप चौधरी ने कहा कि डाक्टर श्रीकृष्णा सिंह ने ग्रामीणों के एकमात्र तालाब का रास्ता रोक दिया. ग्रामीण जहां गर्मी में पेड़ के नीचे बैठते थे, वहां के सारे पेड़ कटवा दिये. सभा को डीएन सिंह, धर्मजीत सिंह, मोहन कुंभकार, रमेश राही, यदुनाथ मंडल, आशुतोष रजक, वकील महतो, मनोज मिश्रा, संजय पंडित, शेखर सिंह, रमेश महतो आदि ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता जिप सदस्य स्वाति कुमारी, संचालन अजित पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन सुजीत चौधरी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola