Dhanbad News: जल्द सुलझेगा कोयला अधिकारियों के पे-अपग्रेडेशन का मामला
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

कोयला अधिकारियों के पे-अपग्रेडेशन का मामला जल्द सुलझ सकता है. सोमवार को दिल्ली में कोयला अधिकारियों के वेतन विसंगति को लेकर गठित समिति की बैठक सकारात्मक रही है.
विज्ञापन
धनबाद.
कोयला अधिकारियों के पे-अपग्रेडेशन का मामला जल्द सुलझ सकता है. सोमवार को दिल्ली में कोयला अधिकारियों के वेतन विसंगति को लेकर गठित समिति की बैठक सकारात्मक रही है. इसमें कोल इंडिया समेत अन्य महारत्न कंपनियों के अधिकारियों व गैर-अधिकारियों के वेतनमान व प्रासंगिक दस्तावेजों पर चर्चा हुई. इस संदर्भ में मंत्रालय ने पूरी जानकारी मांगी है. बताया गया कि इसपर चर्चा करने के लिए अगली बैठक जल्द बुलाई जायेगी, ताकि वेतन विसंगति मामले का त्वरित निष्पादन हो सके. बता दें कि कोयला अधिकारियों के वेतन विसंगति मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. 11 मार्च को हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद कोयला मंत्रालय व डीपीई को एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई कीअगली तिथि सात अप्रैल निर्धारित की है. वहीं कोयला मंत्रालय चाहता है कि हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले ही कोयला अधिकारियों के वेतन विसंगति मामले को सुलझा लिया जाये. बैठक में संयुक्त कोल सचिव बीबी पति, कोल इंडिया निदेशक (एचआर) डॉ विनय रंजन, एनसीएल के निदेशक (एचआर) एचआर मनीष कुमार, एमसीएल निदेशक (एचआर) केशव राव व डीपीई के एक प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










