ePaper

Dhanbad News: मधुबन के रैयतों का मामला विधानसभा पहुंचा

Updated at : 03 Nov 2025 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: मधुबन के रैयतों का मामला विधानसभा पहुंचा

Dhanbad News: लोगों ने बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News: मधुबन, मोहनपुर, सिद्दपोकी, सदरियाडीह एवं केशरगढ़ मौजा के रैयतों व किसानों के जमीन का मामला विधानसभा पहुंच गया है. इस मामले में 10 नवंबर को विधानसभा में गठित प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति द्वारा जिला प्रशासन, बीसीसीएल के चीफ माइनिंग डायरेक्टर, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी तथा रैयत-किसान निगरानी समिति के सदस्यों को तलब किया गया है. इधर, रविवार को मधुबन सहित आसपास के क्षेत्रों के रैयतों व किसानों ने मधुबन कोलियरी कार्यालय के समीप नारेबाजी की. बीसीसीएल एवं इंदुकरी आउटसोर्सिंग के खिलाफ प्रदर्शन किया. पूर्व से लंबित नियोजन देने की मांग की. वर्तमान में भूमि अधिग्रहण पर नियमानुसार मुआवजा एवं बीसीसीएल में नियोजन देने की मांगी गयी. खिलान धौड़ा, सोनानगर कुटकुटिया पट्टी, बंगला धौड़ा, परसबनिया कॉलोनी, मोहनपुर, धोवा टांड़ में रह रहे परिवारों को मुआवजा एवं पुनर्वास देने की मांग की गयी. मौके पर मुखिया बिरजू महतो, डेगलाल महतो, गोपाल महतो, धनेश महतो, वंशी महतो, भरत महतो, भगलू महतो, मुक्तेश्वर महतो, विजय महथा, सुखराम सिंह, सुदामा महतो, मुकेश महतो सहित ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola