ePaper

Dhanbad News : बेहोशी की हालत में मिली युवती का नहीं आया होश, कपड़े फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गये

Updated at : 24 Jul 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बेहोशी की हालत में मिली युवती का नहीं आया होश, कपड़े फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गये

Dhanbad News : बेहोशी की हालत में मिली युवती का नहीं आया होश, कपड़े फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गये

विज्ञापन

Dhanbad News : झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग स्थित बंद आरएसपी कॉलेज में बुधवार को बेहोशी की हालत में मिली युवती का एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है. युवती हॉस्पिटल में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है. अभी भी बेसुध अवस्था में में है. बयान देने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. झरिया पुलिस की सूचना पर छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंच कर देखभाल में जुटे हुए हैं. युवती के कपड़े को फोरेंसिक जांच में भेजा गया है. छात्रा के एक हाथ में गंभीर चोट है. इधर, गुरुवार को भी युवती के परिजनों ने झरिया थाना में कोई शिकायत नहीं की है. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है की बंद आरएसपी कॉलेज भवन असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है. पहले लोग यहां मॉर्निंग व इवनिंग वॉक करने के लिए जाते थे. लेकिन अब शरीफ लोग कॉलेज परिसर जाने से घबराते हैं. नशेड़ियों ने इस भवन पर अपना कब्जा जमा रखा है. इस संबंध में झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन का कहना है कि युवती के परिजनों ने अब तक कोई शिकायत नहीं दी है. युवती की स्थिति में सुधार होने के बाद ही उनके परिजन व पीड़िता से पुलिस बयान लेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola