Dhanbad News: शादी कर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा

Dhanbad News: पुलिस ने युवक को भेजा जेल, युवती को परिजनों के हवाले किया
Dhanbad News: पुलिस ने युवक को भेजा जेल, युवती को परिजनों के हवाले किया Dhanbad News: घर से भागे प्रेमी जोड़ा शनिवार को शादी कर धनबाद थाना पहुंच गये. युवती नाबालिग है. वहीं युवक की उम्र 19 वर्ष है. युवती धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली है. जबकि, युवक धनसार का रहने वाला है. प्रेमी जोड़े के थाना पहुंचने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया. पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया. युवती के बालिग होने के बाद समाज के सामने दोनों का विवाह करने की सहमति बनी. बाद में पुलिस ने नाबालिग से शादी करने के मामले में युवक को जेल भेज दिया गया. वहीं युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




