ePaper

Dhanbad News: बिरसा पुल से नदी में कूदे युवक का शव बरामद

Updated at : 07 Jul 2025 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: बिरसा पुल से नदी में कूदे युवक का शव बरामद

Dhanbad News: मृतक के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल

विज्ञापन

मृतक विशाल बनर्जी का फाइल फोटो Dhanbad News: मृतक के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल Dhanbad News: सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी के मोहलबनी स्थित बिरसा पुल से शुक्रवार की शाम नदी में कूदे मोहाल बस्ती, अमलाबाद निवासी नेबो बनर्जी के इकलौते पुत्र विशाल बनर्जी (35) का शव रविवार को तीसरे दिन बरामद कर लिया गया. घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर मछुआरों व गोताखोरों की मदद से संथालडीह व रघुनाथपुर थाना पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र के करगली घाट से शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना पर मृतक के पिता नेबो बनर्जी, मां कैम्पा बनर्जी, पत्नी चंपा बनर्जी, बहन मीना कुमारी, पुत्र सार्थक कुमार बिलखने लगे. पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था विशाल : बताया जाता है कि मोहाल बस्ती निवासी नेबो बनर्जी का पुत्र विशाल बनर्जी (35) पत्नी से विवाद के बाद घर से शुक्रवार की देर शाम निकला था और बिरसा पुल पर अपनी बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी थी. इससे पहले उसने अपना मोबाइल बाइक की डिक्की में रख दिया था. वह ओडिशा के किसी निजी कंपनी में कार्यरत था. वह एक सप्ताह पहले अपने घर आया था. इधर, मोहाल पूर्वी पंचायत के मुखिया शीतल कुमार सिंह ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन सतर्क नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola