Dhanbad News: भवन प्रमंडल की नौ योजनाओं के लिए थाना में डाला गया टेंडर
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

भवन प्रमंडल की नौ योजनाओं के लिए धनबाद थाना में टेंडर पेपर डाला गया. इस दौरान कुछ टेंडर मैनेज हुए तो कुछ कम रेट पर डाले गये. साढ़े तीन लाख से लेकर 43 लाख तक की योजनाओं का टेंडर हुआ.
विज्ञापन
धनबाद.
भवन प्रमंडल की नौ योजनाओं के लिए सोमवार को धनबाद थाना में टेंडर पेपर डाला गया. इस दौरान कुछ टेंडर मैनेज हुए तो कुछ कम रेट पर डाले गये. एक ग्रुप का टेंडर लॉटरी के माध्यम से मैनेज किया गया. वहीं एक ग्रुप का टेंडर सिंगल होने के कारण, उसे कैंसिल कर दिया गया. 12 मार्च को टेंडर पेपर की बिक्री के दौरान टेंडर मैनेज का खूब खेल हुआ था. लिहाजा आज धनबाद थाना में संवेदकों की उतनी भीड़ नहीं थी. ग्रुप नंबर 4 में सिंगल पेपर पड़ने के कारण उस ग्रुप का टेंडर कैंसिल किया गया. सोमवार को ही टेंडर पेपर खुला. जो संवेदक एल-1 थे, उन्हें काम अवार्ड किया गया. बतातें चलें कि जिन पचास फीसदी योजनाओं का काम संवेदक एडवांस में कर चुके थे, उन्होंने पेपर बिक्री के दौरान बाहुबल व पैसे से टेंडर मैनेज करने का प्रयास किया. हालांकि धनबाद थाना के अलावा अधीक्षण कार्यालय हजारीबाग में भी टेंडर पेपर की बिक्री होने के कारण कुछ संवेदकों ने वहां से पेपर लिया था. ऐसे में कुछ ग्रुप के टेंडर तो मैनेज हो गये जबकि ग्रुप चार के टेंडर मैनेज करने में संवेदक के पसीने छूट गये. नौ योजनाओं के लिए साढ़े तीन लाख से 43 लाख रुपये तक का टेंडर था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










