Dhanbad News : शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद

विज्ञापन

Dhanbad News : अंगारपथरा बी टाइप के बगल क्वार्टर से अपराधियों ने एक शिक्षक की बाइक चोरी कर ली. भुक्तभोगी शिक्षक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में लिखा है कि शुक्रवार शाम क्वार्टर के बगल में अपनी बाइक संख्या जेएच 10 ऐवाइ- 5673 लगाकर क्वार्टर में चला गया. 20 मिनट के बाद क्वार्टर से निकला, तो बाइक गायब थी. भुक्तभोगी ने अपराधी का सीसीटीवी फुटेज भी ओपी पुलिस को उपलब्ध कराया है. पुलिस भुक्तभोगी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर जांच-पड़ताल चल रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस हिरासत में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola