ePaper

एसएससी सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले का मास्टरमाइंड मृत्युंजय कुमार गिरफ्तार

Updated at : 10 Oct 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
SSC CGL Exam Scam Mastermind Arrest

पुलिस की गिरफ्त में एसएससी सीजीएल परीक्षा में कदाचार कराने वाला मास्टरमाइंड. फोटो : प्रभात खबर

SSC CGL Exam Scam Mastermind Arrest: परीक्षा में कदाचार कैसे करें, इसकी ट्रेनिंग अभ्यर्थी आइके गुजराल व अन्य छात्रों को इन लोगों ने पहले ही दे दी थी. कहा गया था कि परीक्षा रूम में बैठक कंप्यूटर का माउस चलाते रहना है, ताकि वह पकड़ में न आ सके. आइके गुजराल को कंप्यूटर चलाने नहीं आता था. उसने माउस नहीं पकड़ा हुआ था.

विज्ञापन

SSC CGL Exam Scam: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2025 में बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के इनफिनिटी डिजिटल जोन में एसएससी सीजीएल परीक्षा में कदाचार करते पकड़े गये छात्र आइके गुजराल के मामले के मामले में पुलिस ने सेंटर के संचालक सरायढेला कोला कुसमा निवासी मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है. डीएसपी मुख्यालय (दो) शंकर कामती ने गुरुवार को बताया कि कदाचार में सेंटर मालिक मृत्युंजय कुमार शामिल था.

  • एसएससी सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में तीसरी गिरफ्तारी
  • धनबाद के एक रेस्टोरेंट से बुधवार की रात पुलिस ने उठाया
  • पटना के फुलवारशरीफ निवासी मृत्युंजय ने स्वीकारा : उसी ने बनायी थी फर्जीवाड़े की योजना
  • बिना माउस ऑपरेट किये अभ्यर्थी आइके गुजराल के सिस्टम पर सॉल्व हुए थे प्रश्न

मास्टरमाइंड ने स्वीकार किया अपना गुनाह

डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर कंप्यूटर से छेड़छाड़ कर बाहर से प्रश्नों के उत्तर बना देता था. उसने पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. कुछ और लोगों के शामिल होने की बात पुलिस की पूछताछ में सामने आयी है. पूछताछ में पता चला है कि 26 सितंबर की परीक्षा में गैंग ने 19 कंप्यूटर हैक किये थे. जिन अभ्यर्थियों के कंप्यूटर हैक किये गये, उनके नाम पुलिस को मिल गये हैं. ये लोग पुलिस के रडार पर हैं. फरार अभिषेक कुमार इनफिनिटी डिजिटल जोन में कंप्यूटर ऑपरेट करता था. उसी की मदद से कदाचार किये जाने की बात कही जा रही है. 

गुजराल को दी थी परीक्षा में कदार कैसे करें की ट्रेनिंग

परीक्षा में कदाचार कैसे करें, इसकी ट्रेनिंग अभ्यर्थी आइके गुजराल व अन्य छात्रों को इन लोगों ने पहले ही दे दी थी. कहा गया था कि परीक्षा रूम में बैठक कंप्यूटर का माउस चलाते रहना है, ताकि वह पकड़ में न आ सके. आइके गुजराल को कंप्यूटर चलाने नहीं आता था. उसने माउस नहीं पकड़ा हुआ था. जांच के दौरान देखा गया कि बिना माउस पकड़े प्रश्नों के उत्तर टिक हो रहे हैं. इसके बाद शक हुआ और वह पकड़ा गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

SSC CGL Exam Scam: 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी

मामले में फिलहाल अभिषेक कुमार, रोशन कुमार व सचिन कुमार फरार हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने इस मामले में बरवाअड्डा थाना में एडुक्विटी केरियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, सेंटर संचालक समेत छह लोगों के खिलाफ कांड संख्या 230/2025 दर्ज किया गया था.

मृत्युंजय को कंप्यूटर की समझ नहीं, रॉबसन से मिलकर रची साजिश

एसएससी सीजीएल में कदाचार के मामले पूरी साजिश इनफिनिटी डिजिटल जोन के संचालक मृत्युंजय कुमार व रॉब्सन रहमान ने मिलकर रची थी. साजिश के तहत अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर परीक्षा में पास कराने की गारंटी दी थी. मृत्युंजय कुमार ने इतिहास विषय से ऑनर्स किया है. इसके कारण कंप्यूटर की जानकारी उसे बहुत कम है. कंप्यूटर की समझ नहीं होने के कारण ही उसने अपने दोस्त अभिषेक, रोशन सचिन व रॉब्सन रहमान की मदद ली. ये दोनों कंप्यूटर चलाने में एक्सपर्ट हैं. इन लोगों ने कंप्यूटर में छेड़छाड़ कर स्कालर्स के माध्यम से ही अभ्यर्थियों के प्रश्नों का उत्तर हल करवाया और मोटी रकम वसूली.

पटना में बनायी टीम

सेंटर का संचालक मृत्युंजय कुमार मूल रूप से पटना के फुलवारीशरीफ का रहनेवाला है. पटना आने-जाने के दौरान उसकी दोस्ती अभिषेक कुमार, सचिन कुमार व रोशन कुमार (सभी पटना निवासी) से हुई. फिर सभी ने मिलकर कंप्यूटर एक्सपर्ट रॉबसन रहमान (कोलकाता) से संपर्क किया. फिर सभी ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में कदाचार कर अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए एक टीम बनायी और घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में आदिवासियों ने निकाली जनाक्रोश महारैली, 40 हजार से ज्यादा लोग जुटे

झारखंड में बर्बर हत्याकांड, एक ही परिवार के 3 लोगों के मर्डर से लोहरदगा के पेशरार में सनसनी

रांची में जेसोवा दिवाली मेला का आगाज, कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

बिहार, झारखंड समेत 8 राज्यों में होने वाले चुनावों और उपचुनावों में 8.5 लाख अधिकारियों की होगी तैनाती

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola