Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच प्रबंधन करेगा बच्चे की मौत मामले की जांच

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच प्रबंधन करेगा बच्चे की मौत मामले की जांच

Dhanbad News: जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलिपुत्र अस्पताल में हुई एक बच्चे की मौत मामले की जांच की जिम्मेवारी एसएनएमएमसीएच प्रबंधन को सौंपी गयी है.

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने पत्र जारी कर एसएनएमएमसीएच के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ सुनील कुमार को जांच पूरी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. मामले को लेकर गुरुवार को पीड़ित परिवार के लोग एसएनएमएमसीएच पहुंचे थे, पर तकनीकी कारणों से पूछताछ की प्रक्रिया नहीं हो पायी. उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए शुक्रवार को अस्पताल बुलाया गया है. ज्ञात हो कि इस मामले की शिकायत मृतक के पिता संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से की है.

डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

संजय वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पुत्र आदित्य कुमार वर्मा को पेट में दर्द होने पर 29 जून, 2024 को इलाज के लिए उक्त अस्पताल ले गये. जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अगले दिन बेटे को डिस्चार्ज कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे के पेट में इंफेक्शन है. कुछ दिन बाद पेट दर्द की शिकायत पर बेटे को फिर पांच जुलाई को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉ राकेश कुमार ने सीटी स्कैन कराया और बताया कि रिपोर्ट दो दिन के बाद आयेगी. जब आठ जुलाई को रिपोर्ट आयी तो उनके बेटे को रेफर कर दिया गया. वह बेटे को एसएसकेएम हॉस्पिटल, कोलकाता ले गये, जहां बताया कि बच्चे का केस खराब हो गया है. उसके पेट में अपेंडिस था, जो दो दिन पहले ही फट गया है. इलाज के दौरान नौ जुलाई 2024 को बेटे की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola