Dhanbad News: फिर से खुलेगा इमरजेंसी का लैब, मरीजों के ब्लड सैंपल की होगी जांच

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: फिर से खुलेगा इमरजेंसी का लैब, मरीजों के ब्लड सैंपल की होगी जांच

एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच के लिए यहां बंद पड़े लैब को फिर से खोला जायेगा. यह निर्देश इमरजेंसी के नोडल डॉ राजेश कुमार सिंह ने दिया है.

विज्ञापन

धनबाद.

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच के लिए यहां बंद पड़े लैब को फिर से खोला जायेगा. यह निर्देश इमरजेंसी के नोडल डॉ राजेश कुमार सिंह ने दिया है.

ब्लड सैंपल लेने मरीज के बेड तक पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी

लैब के खुलने से इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को ब्लड सैंपल देने अस्पताल के सेंट्रलाइज लेबोरेटरी जाने की जरूरत नहीं होगी. लैब में नियुक्त स्वास्थ्यकर्मी मरीजों के बेड तक पहुंच चिकित्सकों की सलाह के अनुसार ब्लड सैंपल कलेक्ट करेंगे. छोटी-मोटी जांच इमरजेंसी में स्थित लैब में ही होगी. वहीं रक्त संबंधित बड़ी जांच के लिए सैंपल को अस्पताल के सेंट्रल लेबोरेटरी में भेजा जायेगा. इमरजेंसी के लैब में नियुक्त स्वास्थ्यकर्मी ही जांच रिपोर्ट वार्ड तक पहुंचायेंगे. इसके लिए मरीज के परिजनों को यहां-वहां दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ज्ञात हो कि पूर्व में अस्पताल के इमरजेंसी में लैब संचालित थी, जहां इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का ब्लड सैंपल लेकर जांच की सुविधा थी. कुछ वर्ष पहले इस सेवा को बंद कर दिया गया था. इमरजेंसी के नोडल अधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह के निर्देश के बाद बुधवार से लैब की सफाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola