ePaper

Dhanbad News : मजदूर नेता एसके राय की 25वीं पुण्यतिथि मनी

Updated at : 16 Jun 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : मजदूर नेता एसके राय की 25वीं पुण्यतिथि मनी

Dhanbad News : मजदूर नेता एसके राय की 25वीं पुण्यतिथि मनी

विज्ञापन

Dhanbad News : राकोमयू की ओर से नॉर्थ तिसरा हाजिरी व गोलकडीह यूनियन कार्यालय के समीप पूर्व विधायक व मजदूर नेता एसके राय की 25वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सुनील राय ने बताया कि एसके राय साहब के कारण ही कोयला उद्योग के मजदूरों की पेंशन स्वीकृत हुई थी. लेकिन दुख की बात यह है कि आज तक इसका रीविजन नहीं हो पाया, जो मजदूरों के लिए चिंता का विषय है. संयुक्त मोर्चा के लोगों को इसके बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि एसके राय आज अगर होते तो मजदूरों की ऐसी हालत नहीं होती. निजीकरण की प्रक्रिया तेजी से बढ़ रही है. सरकार और प्रबंधन की नीति सही नहीं है. गोलकडीह में यूनियन की ओर से शैलेश कुमार राय, अरुण कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर वीरेंद्र कुमार पासी, धर्मेंद्र राय, शैलेंद्र प्रसाद सिंह, अनिमेष सिंह, कन्हैयालाल सिंह, दीपक राय, संजय निषाद, तेजा बेलदार, शिवेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, कालीपद रवानी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola