Dhanbad News: कतरास में श्याम निसान यात्रा कल, बाइक जुलूस आज
Updated at : 27 Dec 2025 2:27 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: श्याम भक्त मंडल ने किया है आयोजन
विज्ञापन
Dhanbad News: श्याम भक्त मंडल ने किया है आयोजन
Dhanbad News: श्याम भक्त मंडल की ओर से कतरास में 28 दिसंबर को श्री श्याम सलोने की निसान यात्रा निकाली जायेगी. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शनिवार को बाइक जुलूस निकाला जायेगा. यह जानकारी कतरास हटिया स्थित राजस्थानी धर्मशाला में श्याम भक्त मंडल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष विष्णु नारनोली ने बताया कि 11वीं निसान यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रमुख मार्गों में तोरणद्वार बनाये जा रहे हैं. शनिवार की शाम पांच बजे सूर्य मंदिर नदी किनारे से बाइक जुलूस निकाला जायेगा. शाम में शीश पूजन तथा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा.रविवार की सुबह सात बजे निकलेगी यात्रा
रविवार की सुबह सात बजे निसान यात्रा कतरास हटिया से निकलेगी, जो कतरास बाजार, गुहीबांध, कतरास थाना चौक, अंगारपथरा, सिजुआ, नया मोड़, लोयाबाद, करकेंद, केंदुआ होते हुए श्री श्याम मंदिर झरिया धाम पहुंचेगी. यात्रा में बोकारो के कान्हा रविराज झांकी की होगी. रामगढ़ की सुनामी ताशा पार्टी शामिल होगी. पदयात्रा के पूर्व डॉ बीएन चौधरी निशान पूजन व दरबार पूजन सुरेश केडिया करेंगे. भंडार का आयोजन अनीश डोकानिया व प्रदीप खेमका द्वारा किया गया है. मौके पर गंगा गोशाला के सचिव महेश अग्रवाल, बंटी कुलवाल, विकास अग्रवाल, राजन खंडेलवाल, टिंकू केडिया, शशि राजगढ़िया, विमल राजगढ़िया, बिट्टू, नितिन कैलाश खंडेलवाल, शीतल शर्मा, शुभम राजगढ़िया, अशोक शर्मा, लाली शर्मा, गोलू रावत आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




