Dhanbad News : डीपी की विधायक से वार्ता के बाद 23 दिनों से जारी सीमा कुमारी का आंदोलन खत्म

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : डीपी की विधायक से वार्ता के बाद 23 दिनों से जारी सीमा कुमारी का आंदोलन खत्म

Dhanbad News : डीपी की विधायक से वार्ता के बाद 23 दिनों से जारी सीमा कुमारी का आंदोलन खत्म

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल के डायरेक्ट पर्सनल मुरली कृष्ण रमैया के साथ बीसीकेयू महासचिव व विधायक अरूप चटर्जी की हुई वार्ता के बाद 23 दिनों से केओसीपी परियोजना के मुख्य गेट पर बैठी सीमा कुमारी की क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गयी. परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त मोर्चा के समक्ष सीमा को जूस पिलाकर आंदोलन खत्म कराया. संयुक्त मोर्चा संयोजक तुलसी रवानी ने बताया कि सोमवार की देर रात तक कोयला भवन में वार्ता हुई. वार्ता में विधायक के समक्ष डीपी मुरली कृष्ण रमैया के मैनेजर पर्सनल सुरेंद्र भूषण महाप्रबंधक प्रशासन एके मित्रा ने आश्वासन दिया कि फिर से सीमा कुमारी काम में वापस लाया जायेगा. परियोजना कार्यालय के समक्ष इसको लेकर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह संयुक्त मोर्चा की एकता की जीत है. सीमा के साथ विनोद भुइयां के नियोजन के सवाल पर भी सकारात्मक आश्वासन मिला है.

विस्थापितों के मुद्दे पर भी हुई वार्ता

बताया गया कि इसके अलावा विधायक व सीएमडी के बीच विस्थापन के सवाल पर वार्ता हुई. उसमें प्रत्येक विस्थापित परिवार को शिफ्टिंग अलाउंस 20 से बढ़ाकर 30 हजार रुपया देने व स्थाई रूप से पुनर्वास देने पर सहमति बनी है. मौके पर मोर्चा के बिंदा पासवान, राजेंद्र पासवान, देव रंजन दास, प्रभाष सिंह, भगवान प्रसाद नोनिया, नरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, जगदीश साव, सुभाष कुमार, पशुपतिनाथ देव, निर्मल बाउरी, निताई माजी, मुन्ना सिंह, दिनेश सिंह, निरंजन बाउरी, अमर बाउरी, श्याम बिहारी साव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola