ePaper

Dhanbad News : माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन, कमेटी गठित

Updated at : 07 Sep 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन, कमेटी गठित

Dhanbad News : माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन, कमेटी गठित

विज्ञापन

Dhanbad News : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा धनबाद का अधिवेशन धनबाद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज गोपालगंज निरसा में आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक विधायक अरूप चटर्जी व कॉलेज के निदेशक काजी शकील एकता उपस्थित थे. उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस दौरान नयी जिला कार्यकारी गठित की गयी. अधिवेशन में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव, रवींद्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर किशोर कुमार सिंह, तारक नाथ मिश्रा, सुरेश मंडल, शंभु साव, रोहित कुमार, ब्रजेश झा, दीपक दा, अरविंद यादव, असलम सज्जाद, मनोज कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, पंकज कुमार, अमित रजक, शंकर प्रसाद घोषाल अंदर सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे

जिलाध्यक्ष विनोद सिंह व सचिव उत्तम मंडल बनाये गये

नवगठित जिला कमेटी में अध्यक्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, राहत हुसैन, दिनेश कुमार दास, सुखदेव मोदी, बबीता कुमारी, सचिव उत्तम कुमार मंडल, संयुक्त सचिव निखिल चंद्र मंडल, संजय कुमार भक्त, कमल पांडेय, विकास मंडल, राजीव मिश्रा, संगठन सचिव निरज कुमार प्रसाद, सहसंगठन सतिवउमेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष संतोष आनंद, सह कोषाध्यक्ष संजय कुमार दास क बनाया गया. इसके अलावे राज्य कार्यकारिणी सदस्य किशोर कुमार दास, कार्यालय प्रमुख ओम प्रकाश, अनुमंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, अनुमंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार नायक, अनुमंडल सचिव शिव कुमार हांसदा का चयन किया गया. सभी ने अपना पदभार ग्रहण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola