Dhanbad News: एसडीएम पहुंचे निरसा बाजार, सड़क पर बनीं दुकानों को हटाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: एसडीएम पहुंचे निरसा बाजार, सड़क पर बनीं दुकानों को हटाने का दिया निर्देश

विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा एनएच 19 की फोर लेन से अतिक्रमण हटाने एवं अगले महीना से एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर मंगलवार की शाम एसडीएम राजेश कुमार निरसा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने निरसा हटिया मोड़, निरसा चौक से फोरलेन से अतिक्रमण हटाने को लेकर मुनादी करायी. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति फोरलेन में दुकान लगा रहे हैं, या अतिक्रमण कर बैठे हैं. वे जल्द खाली कर दें. नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सीओ रमेश कुमार रविदास को निर्देश दिया कि कल से सड़क के अतिक्रमण को पूरी तरह से खाली कराया जाए. फोरलेन हर हाल में चालू रहे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने निरसा चौक पर टोटो द्वारा बेवजह बेतरतीब ढंग से जाम लगा देने की भी शिकायत की. मौके पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, निरसा थानेदार अनिल शर्मा, एनएच के कंसल्टेंट लाल मुनी प्रसाद सिंह एवं संवेदक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola