Dhanbad News: मुख्य आरोपी के घर के बाहर से स्कूटी जब्त, दो हिरासत में

Dhanbad News: कुंदन हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
Dhanbad News: चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की रात में कुंदन कुमार रवानी की हत्या के मामले में चिरकुंडा पुलिस ने मुख्य आरोपी मुन्नी देवी उर्फ मुनिया के घर के एक स्कूटी जब्त की है. पुलिस इस मामले में हिरासत में लिये गये नामजद राहुल गोस्वामी व कालू सरदार से पूछताछ कर रही है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मुख्य आरोपी मुन्नी देवी फरार है. मामले में पुलिस एक वीडियो मिला है, जिसमें मृतक कुंदन कुमारी रवानी मुनिया देवी का नाम बता रही है. पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है. निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने मंगलवार को चिरकुंडा थाना पहुंच कर हिरासत में लिये गये दोनों आरोपियों से घंटों पूछताछ की. रंजीत महतो की हत्या मामले में मृतक कुंदन रवानी रंजीत महतो हत्याकांड में हाईकोर्ट से जमानत पर था.
टेक्निकल सेल का सहारा ले रही पुलिस
मामले में मुख्य आरोपी मुन्नी देवी की तलाश में पुलिस ने सोमवार की देर रात चिरकुंडा, कुमारधुबी स्टेशन सहित कई स्थानों पर छापेमारी की. मुन्नी देवी के घर के बाहर से एक स्कूटी ने जब्त की है. स्कूटी मुन्नी देवी की बेटा का है. एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस मुन्नी, उसकी दोनों बेटी व दोनों बेटे को पकड़ने के लिए तकनीकी सेल का सहारा ले रही है. चर्चा है कि मुख्य आरोपी मुन्नी देवी अपनी बेटियों व बेटों के साथ बिहार भाग गयी है.
पुलिस कर रखी है घटनास्थल की घेराबंदी
एफएसएल की टीम के नहीं आने की स्थिति में चिरकुंडा पुलिस द्वारा घटनास्थल पर ब्लड सैंपल, गमछा, रिस्ट बेंड, शराब की बोतल, मृतक कुंदन का मोबाइल सहित अन्य सामानों को जब्त कर रखा गया है. पुलिस की टीम घटनास्थल की घेराबंदी कर रखी है. चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय के नेतृत्व में एसआइ अर्जुन सिंह, शशि प्रकाश, लालजीत उरांव सहित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं.
शीघ्र होगा मामले का खुलासा : एसडीपीओ
इस संबंध में निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने बताया कि जल्द मामले का खुलासा होगा. पुरानी रंजिश के कारण कुंदन रवानी की हत्या की गयी है. दो नामजदों राहुल गोस्वामी व कालू सरदार से पूछताछ चल रही है. दोनों को जल्द जेल भेजा जायेगा. मुख्य आरोपी मुन्नी देवी व अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




