Dhanbad News: आइएसएम में बनेगा यूके-भारत महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति शृंखला वेधशाला का सैटेलाइट कैंपस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: आइएसएम में बनेगा यूके-भारत महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति शृंखला वेधशाला का सैटेलाइट कैंपस

Dhanbad News: भारत की वैश्विक खनिज नीति और तकनीकी साझेदारी को नयी दिशा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइआइटी आइएसएम धनबाद में यूके-भारत महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला के सैटेलाइट कैंपस की स्थापना की घोषणा की है.

विज्ञापन

आइएसएम प्रशासन के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल भारत और ब्रिटेन के बीच महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित, टिकाऊ और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम होगा. ऑब्जर्वेटरी के दूसरे चरण के साथ एक इंडस्ट्री गिल्ड भी गठित की जायेगी, जो इस क्षेत्र में शोध, नवाचार और नीति सहयोग को बढ़ावा देगी. आइआइटी-आइएसएम धनबाद, जो खनन और भूविज्ञान के क्षेत्र में सौ वर्ष की अकादमिक विरासत रखता है, इस मिशन का उपयुक्त केंद्र बनेगा. यहां स्थापित सैटेलाइट कैंपस नीति निर्माण, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार का हब बनेगा. यह निर्णय भारत की क्रिटिकल मिनरल्स खोज, प्रसंस्करण और सप्लाई चेन प्रबंधन क्षमता को मजबूत करेगा और वैश्विक साझेदारों के साथ सहयोग को बढ़ाएगा. इस पहल से भारत की ऊर्जा परिवर्तन और सतत विकास के प्रयासों को भी बल मिलेगा. यह पहल भारत–यूके के बीच चल रही तकनीकी और नवाचार साझेदारी को भी मजबूती देगी. दोनों देशों के बीच पहले से ही कनेक्टिविटी और नवाचार केंद्र और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए संयुक्त केंद्र जैसी परियोजनाएं चल रही हैं. आइआइटी आइएसएम प्रशासन ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संस्थान की भूमिका एक राष्ट्रीय और वैश्विक शोध केंद्र के रूप में और सशक्त होगी तथा भारत के खनिज क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola