Dhanbad News : बड़बाद में सनातन सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन

Dhanbad News : बड़बाद में सनातन सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन
Dhanbad News : पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के बड़बाद में रविवार को सनातन सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन किया गया. तुलसी पूजन व भजन के साथ सम्मेलन का आरंभ किया गया. सनातन संस्कृति का संरक्षण, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और प्रकृति के साथ जुड़ाव रखना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य रहा. स्थानीय वक्ताओं समेत विभिन्न क्षेत्रों से सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे वक्ताओं ने जात-पात से ऊपर उठकर हिन्दू एकता को मजबूत करने की वकालत की. मौके पर कथावाचक संजीत कृष्ण शरण, संतलाल बाबा, आचार्य गोपाल पांडेय आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




